Top·

Bhopal Traffic Diversion: दुर्गा विसर्जन पर 21 अक्टूबर को भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 24 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Bhopal Traffic Diversion: दुर्गा विसर्जन पर 21 अक्टूबर को भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 24 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Durga Visarjan Traffic Diversion: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (Durga Visarjan) और विशाल चल समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस (Bhopal Traffic Police) ने विशेष यातायात व्यवस्था तैयार की है। शहर के प्रमुख चौराहों और विसर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। सुबह 9 बजे से शुरू होगा चल समारोह भोपाल में प्रेमपुरा, कमलापति, बैरागढ़ (Bairagarh) और हताईखेड़ा घाट पर सुबह 9 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। वहीं, रात 8 बजे भारत टॉकीज से कमलापति घाट तक विशाल चल समारोह निकलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। 24 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री 21 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 22 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को बायपास मार्ग से गुजरना होगा। शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, अल्पना, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टॉकीज मार्ग पर सिटी बसों, ऑटो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन जुलूस के दौरान रॉयल मार्केट से पीरगेट, पॉलिटेक्निक से कमला पार्क और करबला से रेतघाट मार्ग बंद रहेंगे। बैरागढ़ में विसर्जन को देखते हुए लालघाटी, एयरपोर्ट और इंदौर रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। हलालपुर में समाप्त होंगी यात्री बसें इंदौर, सीहोर, ग्वालियर और गुना की ओर से आने वाली यात्री बसें हलालपुर तक ही संचालित होंगी। इन्हें शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन **0755-2677340** पर संपर्क कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk

This is a summary. Read the full article at the original source.