Bihar bandh violent protest news- बिहार बंद के दौरान भारी हिंसा: सीवान में पथराव के बाद लाठीचार्ज और 10 राउंड फायरिंग, छपरा में चली गोली और पुलिस वाहन में आगजनी

नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आिसा के 'बिहार बंद' के आह्वान पर शनिवार को राज्यभर में भारी हंगामा देखने को मिला. सड़कों पर उतरे विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन कई जिलों में हिंसक झड़पों में बदल गया. सीवान, छपरा, सीतामढ़ी और पटना समेत कई इ
अन्य समाचार bihar bandh violent protests siwan chhapra clash news नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आिसा के 'बिहार बंद' के आह्वान पर शनिवार को राज्यभर में भारी हंगामा देखने को मिला. सड़कों पर उतरे विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन कई जिलों में हिंसक झड़पों में बदल गया. सीवान, छपरा, सीतामढ़ी और पटना समेत कई इलाकों में उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं. सीवान में पथराव, आंसू गैस और 10 राउंड हवाई फायरिंग सीवान में बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. पथराव की इस घटना में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 10 राउंड हवाई फायरिंग की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया है. छपरा में चली गोली, पुलिस वाहन फूंका छपरा में स्थिति तब और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दल पर जोरदार पथराव कर दिया. गुस्साई भीड़ ने सड़क पर लगाई गई बैरिकेडिंग और कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही एक पुलिस वाहन में आग लगा दी. इस दौरान हुई पुलिस फायरिंग में घायल हुए तीन युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ की ओर से पहले फायरिंग की गई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की है. सीतामढ़ी और पटना में भी उग्र प्रदर्शन बिहार के सीतामढ़ी शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. उग्र भीड़ ने गाड़ियों को पलट दिया और पुलिस पोस्ट पर हमला बोलकर सुतली बम फेंके तथा पथराव किया, जिससे गांधी मैदान थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. यहां भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा तथा 30 लोगों को हिरासत में लिया गया. राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा और एग्जीबिशन रोड पर भी प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं, जहां उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने पड़े.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkquest_in
