Lifestyle·

Brown Outfit में Royal Look पाने के लिए अपनाएं ये Fashion Hacks, स्टाइल में दिखेगा बड़ा बदलाव

Brown Outfit में Royal Look पाने के लिए अपनाएं ये Fashion Hacks, स्टाइल में दिखेगा बड़ा बदलाव

वैसे ब्लैक-व्हाइट कलर के आउटफिट्स हर किसी को काफी पसंद आते हैं यह रॉयल लुक प्रदान करते हैं, लेकिन ब्लैक और व्हाइट के अलावा भी फैशन की दुनिया में कुछ ऐसे कलर्स है, जो कि काफी अलग और एलिगेंट लुक देते हैं। बस इन कलर के कपड़ों को स्टाइल करने का तरीका शानदार होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन हैक्स के जरिए ब्राउन आउटफिट में गॉर्जियस दिख सकते हैं। गौरतलब है कि ब्राउन कलर की कपड़े एकदम लग्जरी और रिच लुक प्रदान करते हैं। आइए बताते हैं कैसे करे ब्राउन आउटफिट कैरी। कंट्रास्ट आउटफिट का रखें ख्याल असल में ब्राउन कलर के आउटफिट्स आपको डिफरेंट और यूनिक लुक ट्राई कर सकते हैं। इसलिए हमेशा ब्राउन के साथ कंट्रास्ट का आउटफिट चूज करें। जैसे कि आप डार्क ब्राउन कलर का पैंट या ट्राउजर वियर कर रही हैं, तो इसके ऊपर लाइट कलर की शर्ट पहनें। यह आपकी शर्ट या अपर वियर लाइट ब्राउन कलर का है, तो इसके कंट्रास्ट में थोड़ा डार्क बॉटम को वियर कर सकती हैं। यह आपको काफी परफेक्ट लुक देगा। गोल्डन एक्सेसरीज ही चुनें जब आप ब्राउन कलर का आउटफिट पहनें, तो इसके साथ ही सिल्वर एक्सेसरीज पहनने की गलत बिल्कुल भी न करें। ब्राउन आटफिट के साथ हमेशा गोल्डन कलर की एक्सेसरीज ही पहनें। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा। ब्राउन आउटफिट के साथ गोल्डन एक्सेसरीज एकदम रॉयल लुक देगी। फुटवियर का करें सही चुनाव अगर आप ब्राउन आउटफिट वियर कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको फुटवियर और बैग का खास ध्यान रख सकते हैं। इन दोनों चीजों का आप सही तरीके से चुनाव करें। जब भी आप ब्राउन आउटफिट पहनें, तो न्यूड, बेज या ब्राउन शेड के फुटवियर ही चयन करें। आप चाहे तो ब्लैक कलर के क्लासिक फुटवियर भी ट्राई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग रंग-बिरंगे व चमकीले फुटवियर को न पहनें। हैंड बैग चॉइस का भी रखें ध्यान ब्राउन आउटफिट के साथ हैंड बैग का कलर आप लाइट या बेज कलर ही चुनें। ऐसा करने से आप एक बेहतरीन और शानदार लुक देती है। वहीं, ब्राउन आउटफिट वाले लुक को पूरा करने के लिए आप मिनिमल मेकअप ट्राई कर सकती हैं। वैसे यह आपको एलिगेंट लुक प्रदान करेगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhasakshi