Education·

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल, यहां से करें चेक

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल, यहां से करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने इस साल की 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार क्लास 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को कराई जाएंगी।

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Schedule OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने इस साल की 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स को किसी एक या उससे ज्यादा विषयों में अपने नंबर सुधारने हैं या दोबारा परीक्षा देनी है, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल डेट शीट देखकर अपनी फाइनल तैयारी में जुट सकते हैं। सीबीएसई ने साफ किया है कि इस बार क्लास 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को कराई जाएंगी। खास बात यह है कि सभी अलग-अलग विषयों के पेपर एक ही दिन, लेकिन अलग-अलग टाइम स्लॉट में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, बोर्ड बहुत जल्द सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी लाइव कर देगा, जिसे डाउनलोड करके छात्र अपने परीक्षा केंद्र का पता लगा सकेंगे।,सीबीएसई की नई डेट शीट के अनुसार, अलग-अलग विषयों को तीन मुख्य टाइम स्लॉट में बांटा गया है:,ज्यादातर मुख्य और लोकप्रिय विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगी। इनमें इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और होम साइंस जैसे विषय शामिल हैं।,कुछ खास वोकेशनल यानी व्यावसायिक विषयों जैसे बैंकिंग, मार्केटिंग, इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, फैशन स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगी।,पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट, योग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और हिंदुस्तानी म्यूजिक (गायन और वाद्य) जैसे प्रैक्टिकल और नए दौर के विषयों के लिए दो घंटे का समय तय किया गया है : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक,टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: "रैंक का सपना नहीं देखा, सिर्फ मेहनत": कोटा के कृतिक जैन ने Re-NEET में हासिल किया AIR 18,डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?,छात्र बहुत आसानी से कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके सीबीएसई की वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:,सबसे पहले सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट खोलें।होमपेज पर जाते ही आपको लेटेस्ट अनाउंसमेंट्स या मुख्य सूचनाओं का एक सेक्शन दिखेगा।वहां दिए गए सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री डेट शीट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।क्लिक करते ही आपके सामने पूरा टाइम टेबल खुलकर आ जाएगा।इसे अपने फोन या लैपटॉप में सेव कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा देख सकें।,CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Schedule Pdf Download Link,ये भी पढ़ें,सप्लीमेंट्री 'दाग' नहीं, 'कमबैक' का मौका,अक्सर छात्र सप्लीमेंट्री आने पर मानसिक दबाव में आ जाते हैं और इसे अपनी नाकामी मान बैठते हैं। आपको यह समझना होगा कि यह कोई फेलियर नहीं है, बल्कि सीबीएसई द्वारा दिया गया एक सुरक्षा कवच है ताकि आपका पूरा एक साल बर्बाद होने से बच जाए।,15 मिनट के रीडिंग टाइम,बोर्ड परीक्षा की तरह इसमें भी आपको पेपर शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा में छात्र अक्सर घबराहट में होते हैं, इसलिए वे इस समय का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते। रणनीति यह होनी चाहिए कि इन 15 मिनटों में आप पूरे पेपर को तीन हिस्सों में बांट लें - वे सवाल जो आपको 100% आते हैं, वे जिनमें थोड़ा सोचना पड़ेगा, और वे जो बहुत कठिन हैं। जो सवाल पूरी तरह आते हैं, उन्हें सबसे पहले और साफ-सुथरी लिखावट में हल करें। इससे एग्जामिनर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।,टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at timesnowhindi