मुजफ्फरपुर में छात्रों के बवाल के बाद सख्ती, इंटरनेट बंद... CCTV से एक-एक उपद्रवी की तलाश

मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया की तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, जबकि जिले में एहतियातन 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.
Muzaffarpur News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर मुजफ्फरपुर में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर उपद्रवियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है. वहीं प्रशासन ने जिले में शुक्रवार शाम छह बजे से इंटरनेट बंद कर दिया है. यह आदेश 26 तारीख सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा. CCTV और वायरल वीडियो से हो रही पहचान पुलिस के मुताबिक, समाहरणालय परिसर, कल्याणी चौक, मिठनपुरा, कंपनीबाग और सदर अस्पताल रोड समेत कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों की भी जांच की जा रही है. इन्हीं के आधार पर प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस संदिग्धों की तस्वीरें भी सार्वजनिक कर रही है, ताकि उनकी पहचान आसान हो सके. ये भी पढ़ें- गरीबी की इंतहा! 3 दिन तक पति के शव के पास रोती रही पत्नी, अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे; फिर कफन पहनकर दी मुखाग्नि पहचान बताने वाले को मिलेगा ₹10 हजार का इनाम जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति जारी की गई तस्वीरों में दिख रहे उपद्रवियों को पहचानता है तो इसकी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9431896700 पर दे सकता है. पुलिस ने कहा कि सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं लोगों से कराई जाएगी, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की है. प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. प्रदर्शन के दौरान हुई थी तोड़फोड़ बता दें कि बीते गुरुवार शाम नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला था. शुरुआती दौर में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बाद में कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए. इसके बाद कई जगहों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस पोस्ट, डिवाइडर और अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा घटना के बाद शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, दंडाधिकारी और दंगा नियंत्रण दस्ता तैनात किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at tv9bharatvarsh
