CG Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर, सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

CG Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24-48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट। कांकेर में रेड अलर्ट, बस्तर, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। जानें ताजा मौसम अपडेट।
CG Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सबसे गंभीर स्थिति कांकेर जिले के लिए बताई गई है, जहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं बस्तर, रायपुर, महासमुंद, सुकमा समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कांकेर के लिए रेड अलर्ट जारी मौसम विभाग ने कांकेर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, छोटे पुलों के ऊपर पानी बहने और संपर्क मार्ग बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिना जरूरत यात्रा नहीं करने की अपील की है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बालोद बस्तर बीजापुर दंतेवाड़ा धमतरी गरियाबंद कोंडागांव महासमुंद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नारायणपुर रायपुर राजनांदगांव सुकमा इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंगेली कबीरधाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई राजनांदगांव मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कांकेर मौसम विभाग ने नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और कमजोर पुलों से दूर रहने की सलाह दी है। सुकमा में पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बंद लगातार बारिश के चलते सुकमा के राजपदर के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे जगदलपुर-सुकमा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। राजिम में सरगी नाला उफान पर राजिम के फिंगेश्वर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण सरगी नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग पर बहने लगा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया है और लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। कांकेर में पुल के ऊपर बहा पानी कांकेर जिले में फांसी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इसके चलते अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पुलों को पार नहीं करने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। प्रशासन की एडवाइजरी लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से यह सावधानियां बरतने की अपील की है। अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी, नालों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at ind24_tv
