Business·

Chamba News: चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी करने पर सामान जब्त

Chamba News: चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी करने पर सामान जब्त

Goods confiscated for setting up a shop in Chaugan without permission.

चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी करने पर सामान जब्तनगर परिषद ने शिकायतें मिलने पर की कार्रवाई संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। मिंजर मेले के दौरान नगर परिषद चंबा ने बिना अनुमति के दुकानदारी चलाने वालों का सामान जब्त कर लिया। नगर परिषद की अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि परिषद को पिछले कुछ समय से चौगान क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से सामान रखने और अतिक्रमण किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए सामान को हटाने की कार्रवाई की।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सामान न रखें। ऐसा करना नगर परिषद के नियमों का उल्लंघन है और इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि मेल के दौरान चौगान सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करता है या बिना अनुमति सामान रखता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala