दीपिका पादुकोण की वजह से 'Chhapaak' नहीं करने वाले थे Vikrant Massey, मेघना गुलजार ने यूं किया कास्ट
Vikrant Massey on Chhapaak: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया कि वो फिल्म 'छपाक' नहीं करने वाले थे। यह फिल्म उन्होंने दीपिका पादुकोण की वजह से मना की थी।
Vikrant Massey on Chhapaak: विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी शोज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के बाद विक्रांत मैसी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म '12वीं फेल' भी लोगों द्वारा काफी पसंद की गई। इस समय विक्रांत मैसी की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'मुसाफिर कैफे' रिलीज हुई है। इस मूवी का प्रमोशन करते हुए विक्रांत मैसी ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'छपाक' को दीपिका पादुकोण की वजह से एक समय तक ना करने का निर्णय ले लिया था। बाद में मेघना गुलजार ने उन्हें यह फिल्म करने के लिए राजी किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, देखें आंकड़े),जानिए क्यों 'छपाक' नहीं करने वाले थे विक्रांत मैसी,हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए विक्रांत मैसी ने बताया कि वो 'छपाक' क्यों नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब 'छपाक' मुझे ऑफर हुई तो मैंने इसे रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि दीपिका पादुकोण बड़ी स्टार हैं। वो मुझसे लंबी भी हैं। हम दोनों की जोड़ी सही नहीं लगती। मगर बाद में मेघना गुलजार ने मुझे यह मूवी करने के लिया मनाया।', ,विक्रांत मैसी ने आगे कहा, 'मेघना गुलजार ने कहा था कि तुम दोनों साथ में अच्छे लगोगे। मैं तुम्हें यह पार्ट निभाते हुए देखना चाहती हूं। इसके बाद कई लोगों को यकीन था कि इस मूवी के लिए मैं परफेक्ट हूं। यह एक जर्नी थी, जिसके बाद मुझे भी कॉन्फिडेंस आया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ahaan Panday-Ali Abbas Zafar की नई एक्शन ड्रामा 2027 में करेगी धमाका, सामने आई रिलीज डेट),'मुसाफिर कैफे' में नजर आ रहे हैं विक्रांत मैसी,विक्रांत मैसी की हाल में ही रोमांटिक ड्रामा 'मुसाफिर कैफे' रिलीज हुई है। यह दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में आशी मालविया, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना और आदिल हुसैन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर पेश कर दी गई है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at timesnowhindi
