Crime·

Chhattisgarh: रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, ओवरब्रिज पर 5 वाहनों को मारी टक्कर; महिला समेत 3 घायल

Chhattisgarh: रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, ओवरब्रिज पर 5 वाहनों को मारी टक्कर; महिला समेत 3 घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला मौ

अन्य समाचार Chhattisgarh: Speeding car wreaks havoc in Raipur, rams into 5 vehicles on overbridge; 3 injured, including a woman. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में जा रही कार आमानाका ओवरब्रिज की ढलान और टर्निंग पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने पहले एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद सामने से आ रहे ई-रिक्शा समेत कुल पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी और मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता सोनडोंगरी निवासी ई-रिक्शा चालक उत्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह टाटीबंध-आमानाका मार्ग से सवारी लेकर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज की टर्निंग पर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी और फिर सीधे उसके ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में उत्तम सिंह के दाहिने हाथ की कलाई और घुटने में चोट आई, जबकि बाइक चालक और स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गई। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों और चालक की पहचान की जा सके।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inkquest_in