Chhattisgarh: बलरामपुर में व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट का समर्थन करना पटवारी को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट का समर्थन और प्रचार-प्रसार करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया। कलेक्टर ने तहसील डौरा-कोचली में पदस्थ हल्का पटवारी सम्प्रीत एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना ह
अन्य समाचार Supporting a political post on WhatsApp proves costly for a Patwari in Balrampur; Collector suspends him. बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट का समर्थन और प्रचार-प्रसार करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया। कलेक्टर ने तहसील डौरा-कोचली में पदस्थ हल्का पटवारी सम्प्रीत एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि संबंधित कर्मचारी का आचरण शासकीय सेवा नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। जारी आदेश के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को सम्प्रीत एक्का के व्हाट्सएप अकाउंट से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संबंधित एक राजनीतिक पोस्ट का समर्थन और प्रचार-प्रसार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। शिकायत मिलने के बाद 26 जुलाई 2026 को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। सम्प्रीत एक्का ने 28 जुलाई को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन सक्षम अधिकारी ने उसे असंतोषजनक माना। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जांच में यह पाया गया कि संबंधित पटवारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 5, 6 और 9 का उल्लंघन करता है। इन्हीं प्रावधानों के आधार पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान सम्प्रीत एक्का का मुख्यालय तहसील कार्यालय बलरामपुर निर्धारित किया गया है। शासन के नियमानुसार उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए सेवा आचरण नियमों का पालन अनिवार्य है। किसी भी राजनीतिक गतिविधि, प्रचार-प्रसार या सार्वजनिक समर्थन में शामिल होना सेवा नियमों के विरुद्ध माना जाता है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkquest_in
