धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?

दिल्ली में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से रिजाइन दे दिया। इसके बाद से ही देश के युवाओं और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच खुशी की लहर है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अब CJP नेता अभिजीत दिपके से पूछा है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया। उन्होंने CJP (Cockroach Janta Party) को टैग करते हुए सवाल किया कि अब पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा। श्वेता तिवारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कई राजनीतिक दल और सामाजिक हस्तियां शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रही हैं।

श्वेता तिवारी ने की मांग

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्ट करते हुए शनिवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने CJP नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया। इसमें दिपके को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो वे कैबिनेट में से किसी भी ऐसे व्यक्ति के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं जो उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है।

CJP पर श्वेता तिवारी का तंज

इस वीडियो पर तंज कसते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि अब, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी, आप लोग वहां विरोध-प्रदर्शन करने कब पहुंच रहे हैं?'

जवाबदेही सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए

इसी बीच श्वेता ने पंजाब सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जवाबदेही की बात हो रही है तो यह सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। हालांकि अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में किसी पार्टी का नाम लेकर टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: NEET-UG विवाद: 37 दिन के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

जनता का आक्रोश बना कारण!

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी लोगों में रोष हैं। उनका कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने के बाद यह फैसला आया। बता दें कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई थी। जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद यह विरोध प्रदर्शन की पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई। मुंबई, पटना, अलग-अलग जगहों पर छात्र सड़क पर उतर गए थे।

इसे भी पढें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं विनेश फोगाट- 'लोकतंत्र जीता और डर हार गया'

This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindi_asianetnews