CJP Sansad March LIVE : सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके का 'चलो संसद' मार्च, दिल्ली पुलिस अलर्ट

CJP Sansad March Live : सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर प्रदर्शन, संसद मार्च, ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था और हर बड़ी अपडेट पढ़ें।
CJP Sansad March Live : राजधानी दिल्ली में आज से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन सड़क से लेकर संसद तक भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ के ऐलान के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सीजेपी नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इस बीच सीजेपी ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की रातभर धरनास्थल पर डटे रहने की अपील के बाद रविवार को ही बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर पहुंच गए और सोमवार को प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च से पहले वहां बैनर लगाकर नारेबाजी की।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
