CJP प्रोटेस्ट: पूरे देश में सरकार अलर्ट, दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और नागपुर तक प्रदर्शन

खबर है कि दिल्ली के बाहर अब कई राज्यों में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि स्थिति के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा समीक्षा की है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस या केंद्र ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है।
दिल्ली में CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बाद देश के कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी बीच खबर है कि सरकार ने बुधवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की है। सोमवार को ही सीजेपी के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च किया था, जिस दौरान पुलिस और उनमें झड़प की खबरें भी सामने आई थीं। ये प्रदर्शनकारी पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगें कर रहे हैं।इंडिया टुडे ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अधिकारी कानून और व्यवस्था की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उन्होंने चैनल को यह भी बताया है कि राज्यों को बढ़ते तनाव को लेकर भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। कहा जा रहा है कि समीक्षा के दौरान खासतौर पर दिल्ली और जंतर-मंतर के पास के इलाकों पर ध्यान दिया गया था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस या केंद्र की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।कहां हो रहे प्रदर्शनखबर है कि दिल्ली के अलावा सबसे ज्यादा प्रदर्शन महाराष्ट्र में देखे गए हैं। इस दौरान राज्य में करीब 100 प्रदर्शनों की खबर है, जिनमें मुंबई, नागपुर और पुणे में खासतौर से भीड़ देखी गई। वहीं, इसके बाद कर्नाटक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इनके अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और हरियाणा में भी जमकर प्रदर्शन हुए हैं।नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में बैठा लिया। इस दौरान कुछ युवक राष्ट्रगान गा रहे थे। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों युवा, छात्र और महिलाएं बुधवार शाम से संविधान चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराना शुरू किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाकर पुलिस वैन में बैठाया गया।जंतर-मंतर पर झड़पपीटीआई भाषा ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा कि जंतर मंतर के पास बुधवार शाम प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव की घटना में कम से कम दो सहायक पुलिस आयुक्त और चार कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कई 'असामाजिक' तत्व धरना स्थल में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने कहा, 'वे आयोजकों की बात भी नहीं सुन रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं।' शिमला में भाजपा और एसएफआई के बीच झड़पहिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के धरने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि एसएफआई कार्यकर्ता नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। सियासी टकराव भी जारीदिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को देश के कई राज्यों में सियासी टकराव तेज हो गया।कांग्रेस ने राहुल गांधी की हिरासत, कथित नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए, जबकि भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने को अनुचित बताते हुए उसके विरोध में मार्च और प्रदर्शन आयोजित किए। कई राज्यों में दोनों दल सड़क पर उतर आए। कई स्थानों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, एहतियातन हिरासत में लिया और कुछ जगह भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
