Politics·

CM का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेसियों पर FIR:आलीराजपुर में महेश पटेल बोले- पुलिस की दोहरी नीति, हजारों कांग्रेसी गिरफ्तारी देने को तैयार

CM का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेसियों पर FIR:आलीराजपुर में महेश पटेल बोले- पुलिस की दोहरी नीति, हजारों कांग्रेसी गिरफ्तारी देने को तैयार

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल और नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। इस कार्रवाई के बाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आलीराजपुर में पुलिस दोहरी नीति अपना रही है। पटेल ने कहा कि यदि पुलिस उनकी फोटो के आधार पर गिरफ्तार करने आती है, तो हजारों कांग्रेसी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पुतला दहन पर भी सवाल उठाए, पूछा कि उन मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए उन्होंने जोर दिया कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और पुलिस को निष्पक्षता बरतनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को उठाना जारी रखेंगे।

This is a summary. Read the full article at the original source.