Domestic·

यूपी : खाद वितरण को लेकर CM योगी सख्त, तकनीकी समस्या दूर करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

यूपी : खाद वितरण को लेकर CM योगी सख्त, तकनीकी समस्या दूर करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
Source:jagran

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धः कृषि मंत्रीकृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। फर्टिलाइजर वितरण एवं उपलब्धता फर्टिलाइजर वितरण उपलब्ध यूरिया 20.47 लाख मी. टन 14.77 लाख मी. टन डीएपी 3.96 लाख मी. टन 4.81 लाख मी. टन एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश) 1.43 लाख मी. टन 4.90 लाख मी. टन एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) 2.15 लाख मी. टन 3.46 लाख मी. टन एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश) 0.24 लाख मी. टन 1.11 लाख मी. टन नोट: वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 01 अप्रैल से 27 जुलाई तक के हैं। किसी भी समस्या पर जनपद व मंडल के अधिकारियों से संपर्क करें किसान कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं-मंडल वार उपलब्ध यूरिया मंडल वार उपलब्ध यूरिया की स्थिति मंडल उपलब्ध यूरिया सहारनपुर 43,275 मी. टन मेरठ 67,551 मी. टन आगरा 95,852 मी. टन अलीगढ़ 86,474 मी. टन बरेली 1,16,987 मी. टन मुरादाबाद 83,972 मी. टन कानपुर 1,43,076 मी. टन प्रयागराज 1,11,070 मी. टन झांसी 47,722 मी. टन चित्रकूट 50,189 मी. टन वाराणसी 1,09,312 मी. टन मीरजापुर 36,014 मी. टन आजमगढ़ 73,086 मी. टन गोरखपुर 91,659 मी. टन बस्ती 51,638 मी. टन गोंडा 59,199 मी. टन लखनऊ 1,38,186 मी. टन अयोध्या 71,695 मी. टन

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jagran