Domestic·

सदाकत आश्रम पर पुलिस का पहरा, कांग्रेस अध्यक्ष ने CM सम्राट को लिखा लेटर; बिहार में सियासी पारा हाई

सदाकत आश्रम पर पुलिस का पहरा, कांग्रेस अध्यक्ष ने CM सम्राट को लिखा लेटर; बिहार में सियासी पारा हाई
Source:jagran

पटना के सदाकत आश्रम में हुई मारपीट के बाद पुलिस बल तैनात किया गया और कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी कराई है, वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आश्रम और पार्टी नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एहतियात के तौर पर दिनभर तैनात रही पुलिस बुधवार को भाजपा और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद गुरुवार को सुरक्षा के मद्देनजर सदाकत आश्रम में दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सूत्रों के अनुसार, दोबारा किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल लगाया गया था। हालांकि, देर शाम अधिकांश जवान वापस लौट गए, जबकि दो-तीन पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहीं तैनात रहे। भाजपा नेताओं समेत अन्य पर प्राथमिकी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ के अनुसार कांग्रेस के दबाव के बाद सदाकत आश्रम पर हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पार्टी की ओर से दी गई लिखित शिकायत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री रामकृपाल यादव, अरुण कुमार सिंह, आशीष सिंह, संजय गुप्ता, अनामिका सिंह पटेल, हरिभूषण बचौल, प्रेम रंजन पटेल, लाल बाबू प्रसाद समेत अन्य ज्ञात और अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। मुख्यमंत्री को पत्र, सुरक्षा की उठाई मांग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सदाकत आश्रम में हुई मारपीट का हवाला देते हुए कहा कि इससे पहले भी आश्रम पर हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय और नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। पत्र में घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सदाकत आश्रम और कांग्रेस नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ऐसा ही एक पत्र मुख्य सचिव, डीजीपी के साथ ही पटना के जिलाधिकारी और वरीय आरक्षी अधीक्षक को भी भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, लाठी-डंडे और पत्थर चले; 50 मिनट तक रणक्षेत्र बना सदाकत आश्रम

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jagran