Crime·

'पति CRPF में, फिर भी नहीं मिला इंसाफ...' डीएम कार्यालय के सामने गर्भवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

'पति CRPF में, फिर भी नहीं मिला इंसाफ...' डीएम कार्यालय के सामने गर्भवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

Rampur News: रामपुर कलेक्ट्रेट में एक गर्भवती महिला ने डीएम कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. महिला ने पुलिस पर शिकायत की सुनवाई न करने का आरोप लगाया. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की तत्परता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया.

रामपुर/सुरेश दिवाकर: उत्तर प्रदेश के रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक गर्भवती महिला ने जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता से समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया. एसपी दफ्तर से सीधे डीएम कार्यालय पहुंची महिला मिली जानकारी के अनुसार, महिला पहले अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंची थी. वहां से वह अचानक डीएम कार्यालय के सामने आ गई और खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया. महिला को ऐसा करते देख कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) अनुराग सिंह, सिविल लाइंस थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित अपनी हिरासत में लिया और उसे थाने ले गए. सीआरपीएफ जवान की पत्नी है पीड़ित, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप महिला ने पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि वह गर्भवती है और उसका पति केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात है. महिला का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. न्याय न मिलने और पुलिस की हीलाहवाली से तंग आकर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की. अधिकारियों ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को शांत कराया और उसकी शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना. पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसकी मूल शिकायत क्या है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष व कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाराबंकी में नाले में गिरी बेकाबू कार, मौके से गुजर रहीं SDM ने दिखाई फुर्ती, टला बड़ा हादसा उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at zeenews