CrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेट

Fineotex Chemical Target Price: ब्रोकरेज के अनुसार, फाइनोटेक्स पर कोई कर्ज नहीं है और कंपनी के पास 360 करोड़ रुपये से अधिक कैश और निवेश मौजूद हैं।
स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी फाइनोटेक्स केमिकल (Fineotex Chemical) के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को कंपनी के शेयर 5 फीसदी उछल गए। वहीं, बीते एक हफ्ते में यह स्मालकैप स्टॉक करीब 10 फीसदी की तेजी दिखा चुका है। हाल ही में कंपनी ने क्रूडकेम टेक्नोलॉजीज (CCT) के अधिग्रहण के साथ नॉर्थ अमेरिका के ऑयलफील्ड केमिकल्स मार्केट में दस्तक दी है। इसके बाद से घरेलू बाजार में स्टॉक्स में तेजी का मूवमेंट बना है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म च्वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Choice Institutional Equities) ने स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। Fineotex Chemical: BUY रेटिंग, ₹51 टारगेट च्वॉइस ने फाइनोटेक्स केमिकल पर 'BUY' रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 51 रुपये तय किया। गुरुवार (23 जुलाई) को शेयर 41.93 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा स्तर से शेयर करीब 22 फीसदी अपसाइड दिखा सकता है। बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 10 फीसदी उछल चुका है। जबकि 3 महीने में 80 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है। च्वॉइस का कहना है कि CCT की बढ़ती क्षमता, ऑयल एंड गैस कारोबार में ऑपरेटिंग प्रॉफिट, मुख्य कारोबार की स्टेबल ग्रोथ और पूंजी निवेश के आधार पर कंपनी की आय, EBITDA और एडजस्टेड PAT वित्त वर्ष 2026 से 2029 के दौरान क्रमशः 47.3 फीसदी, 49.3 फीसदी और 42.2 फीसदी CAGR से बढ़ सकते हैं। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ 51 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है, जो DCF वैल्यूएशन पर आधारित है। ब्रोकरेज के वैल्यूएशन के अनुसार, यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) के 24.5 गुना P/E और वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच 42.2 फीसदी EPS CAGR को ध्यान में रखते हुए 0.7 गुना PEG पर आधारित है। CrudeChem Tech के अधिग्रहण से बड़ा बाजार ब्रोकरेज के मुताबिक, फाइनोटेक्स द्वारा CrudeChem Technologies (CCT) में 53 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने से कंपनी को उत्तरी अमेरिका के 11.5 अरब डॉलर के ऑयलफील्ड केमिकल्स बाजार में सीधी पहुंच मिल गई है। इससे कंपनी के लिए कारोबार के नए अवसर खुलेंगे। CCT घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग, ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए फॉर्मूले, साइट पर तकनीकी सहायता और फाइनल स्टेज तक डिलीवरी जैसी सेवाएं देती है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह मॉडल नए प्रतिस्पर्धियों के लिए प्रवेश मुश्किल बनाता है और ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रखने में मदद करता है। दिसंबर 2025 में अधिग्रहण के बाद CCT की उत्पादन क्षमता करीब 80,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़कर जून 2026 तक 1.40 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो गई है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अतिरिक्त शिफ्ट, नए ग्राहक और मौजूदा ग्राहकों से अधिक कारोबार मिलने के कारण क्षमता उपयोग 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ये भी पढ़ें... IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजी मुख्य कारोबार और CCT से बढ़ेगा मार्जिन ब्रोकरेज का कहना है कि फाइनोटेक्स का टेक्सटाइल और स्पेशियलिटी केमिकल्स कारोबार कंपनी की कमाई का मजबूत आधार बना रहेगा। यूरोप, ब्रिटेन और अमेरिका में टेक्सटाइल की मांग में सुधार तथा एफएमसीजी, क्लीनिंग और हाइजीन केमिकल्स कारोबार के विस्तार से मुख्य कारोबार में लगातार ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे कम मार्जिन वाले ऑयल एंड गैस कारोबार का असर काफी हद तक संतुलित हो जाएगा। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के करीब 13.9 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2029 तक 18.2 फीसदी हो सकता है। यानी करीब 425 बेसिस प्वाइंट का सुधार संभव है। कर्ज मुक्त है फाइनोटेक्स ब्रोकरेज के अनुसार, फाइनोटेक्स पर कोई कर्ज नहीं है और कंपनी के पास 360 करोड़ रुपये से अधिक कैश और निवेश मौजूद हैं। इससे कार्यशील पूंजी, ब्राउनफील्ड विस्तार और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता मिलती है। कंपनी ऑयलफील्ड प्रोडक्शन केमिकल्स और वाटर ट्रीटमेंट केमिकल्स जैसे क्षेत्रों में अधिग्रहण के अवसर तलाश सकती है। इनमें डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, समुद्री जल को मीठा बनाने (डिसैलिनेशन) और अपशिष्ट जल शोधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि जनवरी 2028 तक फाइनोटेक्स CCT में अतिरिक्त 25 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 290 करोड़ रुपये में खरीद सकती है, जिससे कंपनी की हिस्सेदारी और बढ़ जाएगी। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 9 से 12 महीनों में कंपनी वाटर ट्रीटमेंट, ऑयलफील्ड प्रोडक्शन केमिकल्स और नए भौगोलिक बाजारों में अधिग्रहण कर सकती है। (डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज हाउस की है। बिजनेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत हो, यह जरूरी नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।)
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at business-standard
