Health·

Diet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

Diet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

Diet Tips For Better Health :रात में सोने से पहले कुछ हेल्दी दिखने वाले फूड्स भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये पाचन को प्रभावित कर गैस, भारीपन और नींद की समस्या का कारण बन सकते हैं।

Foods To Avoid At Night: दिनभर हेल्दी चीजें खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर हेल्दी फूड रात में खाना सही नहीं होता। रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में अधिक समय लगता है। ऐसे में सोने से पहले इनका सेवन करने से गैस, पेट फूलना, भारीपन और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात के समय किन हेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए। रात के समय किन हेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए ? फल का सेवन रात के समय फल खाने से बचना चाहिए। भले ही फल खाना हेल्दी माना जाता है लेकिन रात के खाने में फल या फलों का रस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि दिन में बाद में इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा को पचाना मुश्किल हो सकता है। कुछ लोगों को रात में फल खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है और नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। अंकुरित अनाज का सेवन डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में भूलकर भी अंकुरित अनाज नही खाना चाहिए। अनाज में फाइबर और पोषक तत्व काफी ज्यादा होते हैं। लेकिन रात में कच्चा अनाज खाने से इसे पचाने में अधिक मेहनत लगती है। रात में कच्चा अनाज खाने से गैस, पेट फूलना और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती हैं। पालक खाने से बचना चाहिए पालक भले ही पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है लेकिन रात में पालक खाने से बचना चाहिए। रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जिससे पालक में मौजूद फाइबर और आयरन को पचाने में कठिनाई हो सकती है। इससे कुछ लोगों को सोने से पहले भारीपन या बेचैनी महसूस हो सकती है। ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: कोहनी और घुटनों की जिद्दी कालापन से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय कर सकते हैं कमाल कच्चा खीरा और चुकंदर खाने से बचें कच्चा खीरा और चुकंदर की तासीर ठंडी मानी जाती है. इन्हें रात में खाने से शरीर में हीट प्रोडक्शन कम हो सकता हैं। साथ ही शाम या रात के समय इनका सेवन पाचन प्रक्रिया को कमजोर कर सकता हैं। दही भी खाने से बचें दही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे दिन में खाना बेहतर माना जाता हैं। रात के समय दही खाने से इसकी ठंडी प्रकृति शरीर में बलगम बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा रात में पाचन क्रिया सामान्य से धीमी रहती है, जिससे दही को पचाने में भी परेशानी हो सकती हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at navbharatlive