DU CSAS Round 1 Seat Allotment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी, सीट मिलने के बाद तुरंत करना होगा ये काम

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्र-छात्राओं ने डीयू के यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज और कोर्स अलॉट हुआ है. शेड्यूल के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने आज शाम 5 बजे आधिकारिक पोर्टल पर लिस्ट लाइव कर दी है. छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल्स (पासवर्ड) के जरिए अपने डैशबोर्ड पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. सीट मिलने के बाद अब आगे क्या करना होगा? जिन उम्मीदवारों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट हो गई है, उन्हें एडमिशन पक्का करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा: सीट एक्सेप्ट करना: सबसे पहले छात्रों को अलॉट हुई सीट को ऑनलाइन ‘एक्सेप्ट’ (स्वीकार) करना होगा. कॉलेज वेरिफिकेशन: सीट एक्सेप्ट करने के बाद संबंधित कॉलेज ऑनलाइन मोड में आपके दस्तावेजों (Documents) की जांच और वेरिफिकेशन करेगा. फीस पेमेंट: कॉलेज से अप्रूवल मिलने के बाद छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा होते ही एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा. भूलकर भी न चूकें डेडलाइन सीट एक्सेप्ट करने की विंडो: छात्र 16 जुलाई (आज) से 18 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. कॉलेज वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख: कॉलेजों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 जुलाई (शाम 4:59 बजे तक) पूरा किया जाएगा. ऑनलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट: 21 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) फीस जमा की जा सकती है. दूसरे राउंड की लिस्ट: पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई को सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी. DU CSAS राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें? छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं: सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक यूजी एडमिशन पोर्टल (admission.uod.ac.in) पर जाएं. होमपेज पर दिए गए ‘Candidate Login’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना CUET UG 2026 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरकर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें. लॉग-इन करते ही आपके डैशबोर्ड पर ‘First Round Allotment Status’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें. आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स कॉम्बिनेशन आ जाएगा. आगे के रेफरेंस के लिए इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्र-छात्राओं ने डीयू के यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज और कोर्स अलॉट हुआ है. शेड्यूल के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने आज शाम 5 बजे आधिकारिक पोर्टल पर लिस्ट लाइव कर दी है. छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल्स (पासवर्ड) के जरिए अपने डैशबोर्ड पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. सीट मिलने के बाद अब आगे क्या करना होगा? जिन उम्मीदवारों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट हो गई है, उन्हें एडमिशन पक्का करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा: - सीट एक्सेप्ट करना: सबसे पहले छात्रों को अलॉट हुई सीट को ऑनलाइन ‘एक्सेप्ट’ (स्वीकार) करना होगा. - कॉलेज वेरिफिकेशन: सीट एक्सेप्ट करने के बाद संबंधित कॉलेज ऑनलाइन मोड में आपके दस्तावेजों (Documents) की जांच और वेरिफिकेशन करेगा. - फीस पेमेंट: कॉलेज से अप्रूवल मिलने के बाद छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा होते ही एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा. भूलकर भी न चूकें डेडलाइन - सीट एक्सेप्ट करने की विंडो: छात्र 16 जुलाई (आज) से 18 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. - कॉलेज वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख: कॉलेजों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 जुलाई (शाम 4:59 बजे तक) पूरा किया जाएगा. - ऑनलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट: 21 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) फीस जमा की जा सकती है. - दूसरे राउंड की लिस्ट: पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई को सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी. DU CSAS राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें? छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं: - सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक यूजी एडमिशन पोर्टल (admission.uod.ac.in) पर जाएं. - होमपेज पर दिए गए ‘Candidate Login’ लिंक पर क्लिक करें. - अब अपना CUET UG 2026 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. - स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरकर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें. - लॉग-इन करते ही आपके डैशबोर्ड पर ‘First Round Allotment Status’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें. - आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स कॉम्बिनेशन आ जाएगा. आगे के रेफरेंस के लिए इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkhabar
