Top·

EarthquakeTremors: पेरू के एंडीज में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

EarthquakeTremors: पेरू के एंडीज में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

Earthquake Tremors: पेरू के एंडीज क्षेत्र में शनिवार रात आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. भूकंप के कारण बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए और सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. The post EarthquakeTremors: पेरू के एंडीज में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar .

Earthquake Tremors: पेरू के एंडीज क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भूकंप के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूकंप में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत एवं बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं. कहां था भूकंप का केंद्र? अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप शनिवार रात स्थानीय समयानुसार 9:24 बजे आया. इसका केंद्र हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से करीब दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. कई इमारतें क्षतिग्रस्त, लोग खुले आसमान के नीचे भूकंप के झटकों से कई मकान ढह गए या उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में चोंगो बाजो क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित नजर आया, जहां लोग क्षतिग्रस्त घरों के बाहर कंबलों में लिपटे खुले आसमान के नीचे बैठे दिखाई दिए. मलबे के नीचे कई पशुओं के दबे होने की भी जानकारी सामने आई है. लापता लोगों की तलाश जारी पेरू के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान ने बताया कि अभी तक लापता लोगों की सटीक संख्या साफ नहीं हो सकी है. बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के साथ-साथ मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. 2007 के भीषण भूकंप की यादें ताजा इस भूकंप ने साल 2007 की उस विनाशकारी त्रासदी की याद दिला दी, जब पेरू के इका क्षेत्र के पिस्को प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था. उस आपदा में करीब 600 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे. The post EarthquakeTremors: पेरू के एंडीज में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar