Sports·

FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के अंतिम क्षणों में दो गोल कर अर्जेंटीना ने बाजी पलटी. The post FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना appeared first on Prabhat Khabar .

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. एक समय इंग्लैंड 1-0 से आगे था और फाइनल का टिकट उसके हाथ में नजर आ रहा था, लेकिन मैच के आखिरी सात मिनट में अर्जेंटीना ने दो गोल दागकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया. लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को एक बार फिर विश्व कप फाइनल के दरवाजे तक पहुंचा दिया. पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज के फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि रेफरी ने स्थिति को संभाल लिया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने कुछ मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी. इंग्लैंड ने मेसी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और 45 मिनट तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा. गॉर्डन ने इंग्लैंड को दिलाई बढ़त दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और 55वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली. मोर्गन रोजर्स के शानदार पास पर एंथनी गॉर्डन ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गया और अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ गया. 85वें मिनट में फर्नांडेज ने कराई वापसी एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने लगातार हमले किए. आखिरकार 85वें मिनट में लियोनेल मेसी के पास पर एंजो फर्नांडेज ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया. इंग्लैंड के गोलकीपर के पास इस शॉट का कोई जवाब नहीं था और अर्जेंटीना मुकाबले में वापस लौट आया. इंजरी टाइम में मार्टिनेज का निर्णायक वार जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में मैच पलट दिया. 90+2वें मिनट में मेसी ने एक और शानदार पास दिया, जिस पर लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी. मार्टिनेज ने मौका मिलते ही गेंद को गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की और इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने के सपने तोड़ दिए. अब स्पेन से होगी खिताबी टक्कर इस जीत के साथ गत चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंच गई है. अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना स्पेन से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया था. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को विश्व कप 2026 के फाइनल में दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: स्पेन से हार के बाद फ्रांस में छाई मायूसी, मीडिया ने टीम के प्रदर्शन पर उठाए सवाल The post FIFA World Cup: 7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar