Sports·

फाइनल से पहले जानिए FIFA World Cup Trophy को छूने की इजाजत आखिर किन लोगों को होती है?

फाइनल से पहले जानिए FIFA World Cup Trophy को छूने की इजाजत आखिर किन लोगों को होती है?

FIFA World Cup Trophy: क्या आप जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप की असली ट्रॉफी को हर कोई नंगे हाथों से नहीं छू सकता? जानिए इसके पीछे के कड़े नियम और दिलचस्प फैक्ट्स।

FIFA World Cup Trophy : रविवार (19 जुलाई) को छुट्टी के दिन फुटबॉल को लेकर दीवानगी अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है। दुनिया भर की निगाहें इस खेल पर ही टिकी हुई है, भले वह व्यक्ति फुटबॉल प्रेमी हो या न हो। सही मायने में कहा जाए तो आज होने वाला फीफा वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला किसी ‘विश्व युद्ध’ से कम नहीं है। इससे पहले कि ‘विश्व युद्ध’ में स्पेन और अर्जेंटिना की टीमें मैदान पर एक-दूसरे से भीड़ जाए, आइए आपको इसमें मिलने वाले सबसे बड़े इनाम यानी फीफा विश्वकप की ट्रॉफी के बारे में कुछ अनजाने तथ्यों के बारे में बताते हैं। बता दें, आज रात को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यू यॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात को स्पेन और अर्जेंटिना के बीच खेला जाएगा। Also Read | फीफा विश्व कप इतिहास में पहली बार ट्रॉफी के साथ मिलेगी चैंपियनशिप रिंग फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से जुड़ी कुछ Known Facts : 1. ट्रॉफी का वजह फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का वजन 6.142 किलो होता है। इसमें से 5.092 किलो शुद्ध सोना होता है। यानी आज रात को होने वाले फाइनल मैच के बाद स्पेन या अर्जेंटिना में से जो टीम भी इस ट्रॉफी को उठाएगी, वह खेल की दुनिया में सबसे कीमती वस्तु को अपने हाथों में उठाने वाली होगी। कहा जा सकता है कि 5 किलो से ज्यादा शुद्ध सोने से बनी यह ट्रॉफी सिर्फ एक खजाना नहीं बल्कि यह भी बताती है कि एक ट्रॉफी का खेल जगत में क्या मायने है। The Louis Vuitton Trophy Trunk. Crafted to carry history. Football’s greatest prize awaits its next champion🏆✨#FIFAWorldCup #LouisVuitton @LouisVuitton pic.twitter.com/dE3dsjNW8W— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026 2. नए चैम्पियंस के लिए नया डिस्क हर वर्ल्ड कप फाइनल के बाद ट्रॉफी के नीचे वाला डिस्क खोलकर हटा दिया जाता है। उस डिस्क को सुरक्षित रूप से फीफा म्यूजियम कलेक्शन में शामिल कर दिया जाता है। आज फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के नाम के साथ एक नया डिस्क तैयार करके ट्रॉफी के नीचे लगा दिया जाएगा। आज मैच में स्पेन जीते या फिर अर्जेंटिना, उनके नाम लिखा हुआ डिस्क ही ट्रॉफी के नीचे लगा होगा। 3. जुल्स रिमेट ट्रॉफी की जगह नई ट्रॉफी फीफा वर्ल्ड कप में प्रदान की जाने वाली वर्तमान ट्रॉफी को पहली बार 1974 में जुल्स रिमेट ट्रॉफी (Jules Rimet Trophy) की जगह पर इस्तेमाल किया गया था। 1970 में इस टूर्नामेंट को 3 बार जीतने वाली पहली टीम ब्राज़िल बनी थी। उस समय पूर्व की ट्रॉफी को ब्राज़िल को हमेशा के लिए प्रदान कर दिया गया था। नई ट्रॉफी का डिजाइन इटली के डिजाइनर सिल्वियो गज़निगा (Silvio Gazzaniga) ने तैयार किया था। पिछले 50 सालों से एक ही डिजाइन वाली ट्रॉफी हर चैम्पियन को प्रदान की जाती है। 4. नंगे हाथों से ट्रॉफी को छूने की अनुमति नहीं बिना दस्ताने पहने फीफा वर्ल्ड कप की गोल्डन ट्रॉफी को नंगे हाथों से छूने की अनुमति कुछ चुनिंदा लोगों के अलावा और किसी के पास नहीं होती है। सिर्फ फीफा के प्रेसिडेंट, वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और कर्मचारियों और राष्ट्र के प्रमुख को ही इस ट्रॉफी को नंगे हाथों से छूने की अनुमति होती है। इसके अलावा बाकी सभी को ट्रॉफी को छूने से पहले खास दस्ताने पहनने पड़ते हैं। ऐसा शुद्ध सोने से बनी इस खास ट्रॉफी को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने और उसपर किसी के भी उंगलियों के छाप पड़ने से बचाने के लिए किया जाता है। Five facts about the @FIFAWorldCup trophy 🏆 pic.twitter.com/IGNwoLBQtu— FIFA (@FIFAcom) July 18, 2026 5. असली ट्रॉफी ज्यूरिख के फीफा म्यूजियम में सुरक्षित फीफा की आधिकारिक यानी असली ट्रॉफी ज्यूरिख में मौजूद फीफा म्यूजियम में सुरक्षित रखी हुई है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम कभी भी असली ट्रॉफी लेकर नहीं जाती है। हर चैम्पियन को उनका खुद की अलग ट्रॉफी प्रदान की जाती है, जिसे वह अपने साथ लेकर जाते हैं। असली ट्रॉफी स्विट्जरलैंड में ही रहती है और सिर्फ बड़े अवसरों पर ही उसे बाहर निकाला जाता है। आज मैच में स्पेन या अर्जेंटिना के जीतने के बाद असली ट्रॉफी को वापस फीफा म्यूजियम में भेज दिया जाएगा और जीतने वाली टीम को रेप्लिका ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। FAQs फीफा वर्ल्ड कप की असली ट्रॉफी को नंगे हाथों से छूने की अनुमति किसे होती है?फीफा के नियमों के अनुसार, असली ट्रॉफी को बिना दस्ताने के केवल कुछ चुनिंदा लोग ही छू सकते हैं। इनमें फीफा के प्रेसिडेंट, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी/स्टाफ आदि शामिल हैं। क्या वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम असली ट्रॉफी को अपने साथ देश ले जाती है?नहीं, विजेता टीम को कभी भी असली ट्रॉफी हमेशा के लिए नहीं दी जाती है। फाइनल के बाद असली ट्रॉफी को वापस स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में स्थित फीफा म्यूजियम में सुरक्षित रख दिया जाता है। विजेता टीम को अपने साथ ले जाने के लिए हूबहू दिखने वाली एक गोल्ड-प्लेटेड रेप्लिका ट्रॉफी दी जाती है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at samachareisamay