Top·

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 3.85 लाख रुपये ठगे, मुनाफे में दी दूसरे से ठगी गई रकम

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 3.85 लाख रुपये ठगे, मुनाफे में दी दूसरे से ठगी गई रकम

इंदिरापुरम। नीतिखंड एक निवासी संदीप गोयल को शेयर में निवेश से मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.85 लाख रुपये ठग लिए।

इंदिरापुरम। नीतिखंड एक निवासी संदीप गोयल को शेयर में निवेश से मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.85 लाख रुपये ठग लिए। घटना साल-2024 में हुई। मुनाफे में जो रकम दी थी वह भी ठगों ने किसी अन्य व्यक्ति से ठगी करके उनके खाते में भेज दी थी। जून 2026 में कर्नाटक कोर्ट से नोटिस मिलने पर ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2024 में अज्ञात लोगों ने उन्हें शेरखान नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इसके बाद शेयर में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले छोटे निवेश पर उन्हें मुनाफे के 60 हजार रुपये दिए। स्कोर कम होने की बात कहते हुए और निवेश के लिए फंसाया। पीड़ित ने बताया कि धीरे-धीरे उन्होंने 3.85 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब भी उन्हें लाभ की रकम नहीं निकालने दी गई। 8 अगस्त 2024 को उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 जून 2026 को उन्हें कर्नाटक के बागलकोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ। उस समय उन्हें पता चला कि मुनाफे के नाम पर उनके खाते में भेजी गई रकम साइबर ठगी की थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की और पुलिस को भी तहरीर सौंपी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-----

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala