Lifestyle·

Gorakhpur News: यूपी प्रवक्ता भर्ती में गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल के पांच विद्यार्थियों का चयन, गिरिजेश ने प्रदेश में किया टॉप

Gorakhpur News: यूपी प्रवक्ता भर्ती में गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल के पांच विद्यार्थियों का चयन, गिरिजेश ने प्रदेश में किया टॉप

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश प्रवक्ता (भूगोल) चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इनमें गिरिजेश चौरसिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके अलावा डॉ. हर्ष राज यादव, अजय कुमार यादव, आकाश जायसवाल और आनंद सोनी का भी प्रवक्ता (भूगोल) पद पर चयन हुआ है।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह, प्रो. शिवाकांत सिंह तथा विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala