Top·

Gorakhpur News: दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News: दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

The young man had entered the house by cutting through the mosquito net; the accused fled via the roof after an alarm was raised.

- मच्छरदानी काटकर घर में घुसा था युवक, शोर मचने पर छत के रास्ते भाग गया था आरोपी भटहट। घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश और परिवार को हथौड़ा दिखाकर धमकाने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ निवासी रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर बाइक के साथ पकड़ा। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। भटहट निवासी अरमान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार रात करीब एक बजे रियाजुद्दीन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने ब्लेड से मच्छरदानी काटकर सो रही उनकी बुआ की दो वर्षीय नतिनी के अपहरण की कोशिश की। आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और बच्ची को ले जाने का विरोध किया। इस पर आरोपी ने हथौड़ा दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने पर वह बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते भाग गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और क्षेत्र में घेराबंदी कर बैरियर तिराहे के पास आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि रियाजुद्दीन का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई थी। पत्नी के बारे में जानकारी करने के लिए वह उसके ननिहाल पहुंचा था, जहां उसने यह घटना की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी विवादों में रहा है। बीते 26 मई को पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर वह भटहट कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस के समझाने और पत्नी के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala