Crime·

Gorakhpur News: सामान के रुपये मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला, दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur News: सामान के रुपये मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला, दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

FIR registered against couple for axe attack after demand for payment for goods.

- गोला के चक महेशपुर गांव की घटना, मारपीट में दुकानदार का पति घायल गोला। गोला थाना क्षेत्र के चक महेशपुर गांव में सामान के रुपये मांगने पर हुए विवाद में पड़ोसी दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चक महेशपुर गांव निवासी यशोदा पत्नी इकबाल अहमद ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी इखलाक अहमद उनकी दुकान से सामान लेकर गया। जब उनके बेटे ने सामान का पैसा मांगा तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद इखलाक अपनी पत्नी नूरजहां के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके परिवार के साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान इखलाक ने कुल्हाड़ी से उनके पति के पैर पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावर की तलाश की जा रही है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala