Gorakhpur News: गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन का पंजीयन निरस्त

आरोप है कि संस्था का पंजीकरण कराने के दाैरान शपथ पत्र में तथ्यों के छुपाया गया था। जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।
गोरखपुर। चिट एंड फंड विभाग के सब रजिस्ट्रार ने गोरखपुर टेबिल टेनिस एसोसिएशन की पंजीकरण निरस्त कर दिया है। आरोप है कि संस्था का पंजीकरण कराने के दाैरान शपथ पत्र में तथ्यों के छुपाया गया था। जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है। इस सोसाइटी का पंजीकरण 17 जून 2022 को अध्यक्ष एंथोनी हेनरी और सचिव विनीत चौरसिया ने कराया था। टेबल टेनिस खिलाड़ी आशीष कुमार जायसवाल ने संस्था के पंजीयन और एनओसी को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन और शासन से शिकायत की थी। आरोप था कि गलत शपथपत्र और भ्रामक तथ्यों के आधार पर एनओसी प्राप्त कर संस्था का पंजीयन कराया गया। जांच के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के 20 जून 2025 के पत्र के आधार पर एनओसी भी निरस्त कर दी गई। सभी पक्षों को सुनने के बाद सहायक रजिस्ट्रार ने संस्था का पंजीयन निरस्त करने का आदेश दिया।इस संबंध में एसोसिएशन की सचिव विनीत चाैरसिया ने बताया कि शपथ पत्र में किसी तरह के तथ्य को नहीं छुपाया गया है। उन्हें एसोसिएशन के पंजीयन के निरस्त होने की जानकारी नहीं है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
