Gorakhpur News: गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो एजेंसियों पर शिफ्ट हुई बुकिंग

मानीराम गैस एजेंसी के 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली सुविधा। जय शिव और मां बामंत गैस एजेंसी से मिलेगा अब गैस सिलिंडर। गोदाम सील होने के बाद आईओसीएल ने उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के लिए बनाई व्यवस्था।
गोरखपुर। मानीराम गैस एजेंसी का गोदाम सील होने के बाद वहां से जुड़े 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अब दो अलग एजेंसियों को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग जय शिव गैस एजेंसी, मानीराम और मां बामंत गैस एजेंसी पर स्थानांतरित कर दी गई है। अब इन दोनों एजेंसियों से ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से मानीराम गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बुकिंग और पूर्ति में आ रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है। बीते 21 जुलाई की शाम मानीराम गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग और आईओसीएल की टीम ने निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्टॉक में दर्ज 262 सिलिंडरों के स्थान पर मात्र सात सिलेंडर मिले थे। तौल में सिलिंडरों में 400 ग्राम से एक किलो तक गैस कम पाई गई थी। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था। मामले में एजेंसी संचालक पति-पत्नी और गेटकीपर के खिलाफ पीपीगंज थाने में कालाबाजारी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 314 सिलिंडर जब्त किए गए, जिसमें सात भरे और 307 खाली थे। जब्त सिलिंडरों को जय शिव गैस एजेंसी के यहां रखवाया गया है।बोले अधिकारीउपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए उनकी गैस बुकिंग दो दूसरी एजेंसियों पर स्थानांतरित की गई है। जय शिव और मां बामंत गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।- अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
