Top·

Haridwar: हरिद्वार में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी नाती गिरफ्तार

Haridwar: हरिद्वार में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी नाती गिरफ्तार

हरिद्वार में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी पर शिकंजा

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नारसन चौकी क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक पर अपनी 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ज्वालापुर का निवासी है और पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी नानी के गांव में किराये के मकान में रह रहा था। आरोप है कि गुरुवार देर रात वह नशे की हालत में नानी के घर पहुंचा और उस कमरे में घुस गया, जहां बुजुर्ग महिला अकेली सो रही थीं। आरोप है कि युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध और शोर मचाने पर उसने कथित रूप से उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta