Hathras News: मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण का नया एस्टीमेट बनेगा

तीन किलोमीटर लंबे मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने कुछ बिंदुओं के साथ संशोधित प्रस्ताव मांगा है। इसका एस्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग नया एस्टीमेट बना रहा है।
तीन किलोमीटर लंबे मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने कुछ बिंदुओं के साथ संशोधित प्रस्ताव मांगा है। इसका एस्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग नया एस्टीमेट बना रहा है।इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले शासन को भेजा जा चुका है। शासन की ओर से इसके संबंध में लागत, डिजाइन और अन्य तकनीकी बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है। विभाग इन सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए संशोधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलने पर चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से मुरसान और इगलास के बीच आवागमन सुगम होगा। संवाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
