संसद में राहुल गांधी के 'Idiot' शब्द पर बवाल, बीजेपी सांसद बोले- 'नियमों के मुताबिक खुद को भी ऐसा नहीं कह सकते'
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा 'Idiot' शब्द के इस्तेमाल पर भारी हंगामा मच गया।
नई दिल्ली: लोकसभा में 'एंटी-पेपर लीक बिल' पर चर्चा के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ईडियट Idoit शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। जहां राहुल गांधी मामले में सफाई दी, वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू के बाद निशिकांत दुबे ने संसद के नियमों का हवाला देकर निशाना साधा है।बीजेपी सांसद ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियोबीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकसभा की नियम प्रकिया तथा परम्परा के अनुसार राहुल गांधी जी अपने आप को भी Idiot नहीं कह सकते । आज लोकसभा में तो उन्होंने सभी छात्रों को ही Idiot कह दिया। संसद के नियमों का दिया हवालाबीजेपी सांसद ने वीडियो में कहा कि सभापति महोदया, यह हाउस नियम कानून से चलता है। रूल 117 और रूल 132 यह यह कहता है कि कोई भी एमपी, केवल और केवल बिल पर बोलेगा। रूल नंबर 117 और 132 राहुल गांधी अपने आप को भी ईडियट नहीं कह सकते हैं।केंद्रीय मंत्री ने स्पीकर से किया आग्रहसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का जवाब देने के लिए खड़े होकर नियम पुस्तिका का हवाला देते हुए विपक्ष के नेता को टोका। उन्होंने कहा कि ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल संसदीय नियमों के खिलाफ है। उन्होंने स्पीकर से इन असंसदीय टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने का भी आग्रह किया। अगर खुद को बोल रहे इडियट हमें नहीं कोई आपत्ति वहीं सदन के बाहर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी ने यह शब्द छात्रों के लिए कहा है तो कड़ी आपत्ति है, लेकिन अगर उन्होंने खुद के लिए 'इडियट' कहा है तो "देर आए दुरुस्त आए", बीजेपी को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at navbharattimes
