Top·

IMD Weather Today: पहाड़ और समंदर वाली आफत की जोड़ी काटेगी गदर, दिल्‍ली से केरल तक बारिश, चलेगी तूफानी हवा

IMD Weather Today: पहाड़ और समंदर वाली आफत की जोड़ी काटेगी गदर, दिल्‍ली से केरल तक बारिश, चलेगी तूफानी हवा

IMD Weather Today: देशभर में कुल मिलाकर इस समय मुख्‍य रूप से दो वेदर सिस्‍टम एक्टिव हैं - पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण. इसके अलावा आंध्र प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है. वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस की वजह से उत्‍तर भारत और साइक्‍लोनिक सर्कुलेश के कारण दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है. दिल्‍ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्‍तराखंड, उतर प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्‍यों में बारिश होने के आसार हैं. वहीं, साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

This is a summary. Read the full article at the original source.