Tourism·

रायपुर में आज बारिश की संभावना, IMD ने दिया अपडेट

रायपुर में आज बारिश की संभावना, IMD ने दिया अपडेट

रायपुर. अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई...

रायपुर. अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेकों स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं ओरछा, लालपुर थाना, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भैसमा, भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, पाली, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, पोंडी बचरा, मस्तूरी, हरदीबाजार और अंतागढ़ में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तल पर सक्रिय मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।रायपुर शहर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक आज आकाश में बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta