IND vs SL: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए खुशखबरी, फिट हुआ टीम इंडिया का धाकड़ खिलाड़ी

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को खुशखबरी मिली और एक टीम का सीनियर खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो गया है। भारतीय टीम का स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है।
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान हो चुका है। साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का टीम में चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर हुआ था। अब इनमें से एक खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो गया है और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को खुशखबरी मिली है। जानकारी के मुताबिक भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। पीटीआई की जानकारी के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। अब उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने की अनुमति दे दी है। बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस से जुड़े सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम रणनीति का अभिन्न अंग हैं।'' हर्षित, नितीश, सुंदर सीरीज से बाहर भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए वर्तमान चक्र के शेष नौ टेस्ट मैचों में से सात मैच में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला से पहले भारत के लिए श्रीलंका में श्रृंखला को 2-0 के अंतर से जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी तक पीठ की दर्द से नहीं उबर पाए हैं। वहीं साई सुदर्शन की फिटनेस पर अपडेट आना बाकी है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उप-कप्तान], यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन। *– सब्जेक्ट टू फिटनेस (फिट होने पर ही खेलेंगे) 11 साल से नहीं हारा भारत, 32 साल में जीते सिर्फ 9 टेस्ट मैच; श्रीलंका में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। इससे पहले भारत ने यहां लगातार पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती हैं। लेकिन उससे पहले चार सीरीज टीम इंडिया श्रीलंका में हार भी चुकी है। श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है उसकी पूरी डिटेल इस खबर में उपलब्ध है:- क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jansatta
