Sports·

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से फिर रुका भारत-वेस्टइंडीज मैच, टीम इंडिया का स्कोर 118/5

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से फिर रुका भारत-वेस्टइंडीज मैच, टीम इंडिया का स्कोर 118/5

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें ढाई घंटे की देरी हुई. इस मैच को 9-9 ओवर कर कर दिया गया है. शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। भारत ने 2 बदलाव किए हैं. भुवनेश्वर कुमार और शिवम दुबे को शामिल किया गया है. नितीश और मयंक बाहर किए गए हैं. भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है. सीरीज का पहला मैच लखनऊ में टीम इंडिया ने जीता था. रांची में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज जीती थी, जिसमें शे होप ने शतक जड़ा था. इंदौर में भारत और फिर हैदराबाद में वेस्टइंडीज जीत गई। होप इस सीरीज में 2 शतक लगा चुके हैं. आज टीम इंडिया को जीतना है तो उन्हें जल्दी आउट करना होगा. प्लेइंग 11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव. वेस्टइंडीज: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ. भारतीय स्क्वॉड श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई। वेस्टइंडीज स्क्वॉड शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन. भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 लाइव प्रसारण डिटेल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर हो रही है। टॉस शाम को 6:30 बजे होगा, 7 बजे से मैच शुरू है।

This is a summary. Read the full article at the original source.