Sports·

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के दूसरे टी20 में कैसा होगा पीच और मौसम का मिजाज, संभावित प्लेइंग 11 समेत सम्पूर्ण जानकारी

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के दूसरे टी20 में कैसा होगा पीच और मौसम का मिजाज, संभावित प्लेइंग 11 समेत सम्पूर्ण जानकारी

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है। आइए इस मुकाबले से पहले जानते है पिच, मौसम और दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 के बारे में।

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है। आइए इस मुकाबले से पहले जानते है पिच, मौसम और दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 के बारे में। IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के दूसरे टी20 में कैसा होगा पीच और मौसम का मिजाज, संभावित प्लेइंग 11 समेत सम्पूर्ण जानकारी IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। एक तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर मेजबान जिम्बाब्वे इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। ऐसे में आइए दूसरे मुकाबले से पहले जानते हैं कि हरारे की पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, साथ ही दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर भी एक नजर डालते हैं। IND vs ZIM: कैसा रहेगा मौसम का हाल? हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले इस मुकाबले (IND vs ZIM) के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के समय तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, ऐसे में फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। Keeping the momentum going 💪#TeamIndia ready for another exciting showdown 🍿#ZIMvIND pic.twitter.com/GwW9oVy4nA — BCCI (@BCCI) July 25, 2026 IND vs ZIM: कैसा रहेगा पिच का मिजाज? हरारे की पिच पर शुरुआती ओवरों में नमी के कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं होगा। पिछले मुकाबले में भी अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। हालांकि, एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो वह बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बना सकता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। IND vs ZIM: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तडीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at sportsyaari