Indore News:अब इंदौर में मेट्रो और नए बस स्टेशन को साथ शुरू करने की तैयारी

इंदौर में नए एमआर-10 बस टर्मिनल और 17 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का संचालन एक साथ शुरू करने की तैयारी चल रही है। दोनों परियोजनाएं पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन लोकार्पण का इंतजार है। बस स्टेशन शुरू होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी।
इंदौर में बनकर तैयार हुए नए बस स्टेशन और 17 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर एक साथ संचालन शुरू करने की कवायद की जा रही है। दोनों ही परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है।अधिकारियों की मंशा है कि यदि एमआर-10 बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू होता है, तो मेट्रो ट्रेन को भी अच्छी संख्या में यात्री मिल सकेंगे। फिलहाल गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक 7 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। बस स्टेशन शुरू होने के बाद एमआर-10 क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 500 बसें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए रवाना होंगी। अनुमान है कि इस बस स्टेशन से प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही होगी। इसका सीधा लाभ मेट्रो ट्रेन को भी मिलेगा। स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक कंपनी को सौंपी है। मेट्रो का लोकार्पण फिर टला इंदौर में गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब दो माह पहले इसके लोकार्पण की तारीख भी तय कर दी गई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम टल गया।अब इस रूट पर संचालन शुरू करने के लिए रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके लिए मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आवेदन भी कर दिया है। फिलहाल मेट्रो ट्रैक का सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ है। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लग सकता है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
