Top·

Jammu News: खुले ट्रांसफार्मर जान काे खतरा बरसात में दे सकते हैं झटका

Jammu News: खुले ट्रांसफार्मर जान काे खतरा बरसात में दे सकते हैं झटका

खुले ट्रांसफार्मर जान काे खतराबरसात में दे सकते हैं झटका

- सुरक्षा घेरा नहीं होने से से हर वक्त रहता है हादसे का डरसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। शहर के बक्शी नगर, कैनाल रोड, गांधीनगर और पुराने शहर सहित अन्य इलाकों में सड़क किनारे बिना सुरक्षा घेरे के लगाए गए बिजली ट्रांसफार्मर बरसात में खतरे की घंटी बजा रहे हैं। कई ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क और रिहायशी इलाकों के पास खुले पड़े हैं। न तो इन पर सुरक्षा जाली है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। हर वक्त हादसे का डर रहता है।बक्शी नगर निवासी रमेश शर्मा, गांधीनगर के राजीव और कैनाल रोड के दयाराम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि इन ट्रांसफार्मर के आसपास से होकर रोज स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है क्योंकि इनमें पानी भरने से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने मांग की कि सभी खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली लगाई जाए। चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और नियमित निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala