Jhansi News: डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

टोड़ीफतेहपुर। ग्राम बढ़वार बस स्टैंड के पास बुधवार को सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई।
- बढ़वार बस स्टैंड के निकट हुआ हादसा संवाद न्यूज एजेंसी टोड़ीफतेहपुर। ग्राम बढ़वार बस स्टैंड के पास बुधवार को सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान 45 वर्षीय भोला पुत्र रामचरण अहिरवार निवासी मढ़ौरी थाना गुरसराय के रूप में हुई है। भोला अपनी बाइक से गांव-गांव घूमकर महिलाओं के बालों को खरीदकर उन्हें जीरा व मसाले बेचने का कार्य करता था। भोला अपना जीवन यापन करने के लिए घर से निकला। वह जैसे ही प्रात: 6 बजे बढ़वार बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी गुरसराय की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को डंपर के नीचे से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी कलावती, तीन बेटियों व पुत्र मानवेंद्र का रो- रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छा हुआ है। थाना प्रभारी पवन जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ग्राम के लोगों ने मृतक के परिजनों को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
