Entertainment·

Junior NTR को लगी चोट, फैंस की उड़ गई नींद

Junior NTR को लगी चोट, फैंस की उड़ गई नींद

Junior NTR suffers shoulder injury: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के कंधे में चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते आराम की सलाह दी है।

Junior NTR suffers shoulder injury: साउथ (South) स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जूनियर एनटीआर को चोट लग गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के कंधे में चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इस बीच जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सच्चाई बताने के लिए तैयार नहीं...' Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई हलचल),जूनियर एनटीआर को लग गई चोट,जूनियर एनटीआर की टीम ने अपने बयान में कहा कि एक्टर को सोमवार शाम कंधे में चोट लग गई। इसके बाद डॉक्टर जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए 6 से 8 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। टीम ने यह भी साफ किया कि फैंस को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जूनियर एनटीआर की तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे-जैसे उनकी रिकवरी होगी, वैसे-वैसे आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। इस खबर ने जूनियर एनटीआर के फैंस को चिंता में डाल दिया है। जूनियर एनटीआर के लिए सभी लोग दुआ मांग रहे हैं।, ,इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर, ,वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में नजर आए थे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में थे। इसके बाद जूनियर एनटीआर ने 'वॉर 2' में धमाल मचाया। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ ऋतिक रोशन और कियाा आडवाणी लीड रोल में थी। बताते चलें कि जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at timesnowhindi