Kangra News: फरेढ़ में कच्चे मकान का कमरा ढहा, प्रशासन से मदद की गुहार

फरेढ़ पंचायत के वार्ड-2 निवासी फौजा सिंह के कच्चे मकान का एक कमरा बुधवार को अचानक ढह गया। अब परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
सुलह (कांगड़ा)। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच क्षेत्र की फरेढ़ पंचायत के वार्ड-2 निवासी फौजा सिंह के कच्चे मकान का एक कमरा बुधवार को अचानक ढह गया। अब परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।पीड़ित फौजा सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं और दिहाड़ी-मजदूरी कर पत्नी व मासूम बेटी का पालन-पोषण करते हैं। पुश्तैनी मकान का एक कमरा गिर जाने से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। मकान के शेष दो कच्चे कमरे भी अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। वहीं, घर के साथ बना पक्का बरामदा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे पानी टपक रहा है और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अरविंद समकड़िया ने मौके का मुआयना किया और हलका पटवारी अनूप ठाकुर को सूचित किया। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि मकान की मरम्मत कराई जा सके।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
