Top·

Kanpur: धारदार हथियार से युवक की हत्या, मौके से मिलीं शराब की बोतलें और गिलास, परिजनों की पुलिस से झड़प

Kanpur: धारदार हथियार से युवक की हत्या, मौके से मिलीं शराब की बोतलें और गिलास, परिजनों की पुलिस से झड़प

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीगांव की है, जहां अनिल सिंह के ट्यूबवेल पर खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया।

मौके से मिलीं शराब की बोतलें और गिलास ट्यूबवेल के पास खून पड़ा देख, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ट्यूबवेल के आसपास 20 गिलास और दो अंग्रेजी व एक देशी शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे छोटी बहू प्रियंका ने हरिमोहन को खाना खाने के लिए फोन किया था। तब उन्होंने बताया था कि खाना खा चुके हैं और अब सोने जा रहे हैं, घर नहीं आएंगे। पुलिस और परिजनों के बीच झड़प इसके बाद सुबह यह हादसा सामने आया। पुलिस बिना फॉरेंसिक टीम और जांच के शव उठाकर ले जाने लगी, तो परिजन आक्रोशित हो गए। शव उठाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प भी हुई। परिजनों का आरोप है कि साक्ष्य नष्ट करने की जल्दबाजी में जांच को नजरअंदाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटीं है और फॉरेंसिक का इंतजार किया जा रहा है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala