Environment·

Kanpur News : मलिक देशराज कपूर पार्क में 251 फलदार पौध लगाए कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियलिस्ट इस्टेट यूथ विंग ने किया पौधरोपण

Kanpur News : मलिक देशराज कपूर पार्क में 251 फलदार पौध लगाए कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियलिस्ट इस्टेट यूथ विंग ने किया पौधरोपण

दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र को हरा-भरा करने के उद्देश्य से यहां लगातार पौध रोपण किया जा रहा है. वेडनेसडे को चेयरमैन विजय कपूर के मार्गदर्शन में गठित कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियलिस्ट इस्टेट के युवा उद्यमियों ने परिसर में पौध रोपण किया.

कानपुर (ब्यूरो)। दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र को हरा-भरा करने के उद्देश्य से यहां लगातार पौध रोपण किया जा रहा है। वेडनेसडे को चेयरमैन विजय कपूर के मार्गदर्शन में गठित कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियलिस्ट इस्टेट के युवा उद्यमियों ने परिसर में पौध रोपण किया। पीएम नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए मलिक देशराज कपूर पार्क में 251 फलदार पौध लगाए। युवा उद्यमी कार्तिक कपूर ने कहा कि एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, पर्यावरण, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाले कल की सुरक्षा का आधार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो देश को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। माताओं के सम्मान में चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि युवाओं द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण करना भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का अत्यंत सुंदर संगम है। इस दौरान युवराज कपूर, आदित्य करीवाल, मयंक विज, निखिल खन्ना, समनदीप सिंह, विकल्प ओमर, विपुल ईसरानी, आकाश मेहदीरत्ता, आलोक त्रिपाठी, पुलकित सदाना, अमन अग्रवाल, अमान खान, अनीश कपूर, अंकुर नरूला, अफजाल अहमद, अजय सिंह, अंश कपूर, अर्पित अवस्थी, आशीष अग्रवाल, अतुल निगम, चिन्मय श्रीवास्तव, दीपक वोहरा, गौरव सेठी आदि रहे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inextlive