Kanpur News : एकल अभियान के अभ्यास वर्ग में गुरूओं को सम्मान एकल अभियान ने निखारी आचार्यों की शिक्षा और नेतृत्व क्षमता

एकल अभियान की तरफ से आयोजित वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का वेडनेसडे को समापन हुआ. सोसाइटी धर्मशाला पांडुनगर में आयोजित समापन प्रोग्राम प्रशिक्षण प्रमुख श्रीपाल के संचालन में संपन्न हुआ.
कानपुर (ब्यूरो)। एकल अभियान की तरफ से आयोजित वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का वेडनेसडे को समापन हुआ। सोसाइटी धर्मशाला पांडुनगर में आयोजित समापन प्रोग्राम प्रशिक्षण प्रमुख श्रीपाल के संचालन में संपन्न हुआ। कानपुर चैप्टर की अध्यक्ष डॉ। अनुराधा वार्ष्णेय ने गुरू पूर्णिमा अवसर पर गुरू की भूमिका में कार्य कर रही सभी आचार्य बहनों को शुभकामनाएं दीं और आरोग्य टीम व आचार्य वर्ग प्रशिक्षण टीम को सम्मानित किया। 45 सेशन के जरिए अंचल अध्यक्ष देविका मुखर्जी ने आचार्यों के त्याग, परिश्रम की सराहना की व आशीर्वाद दिया। उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल ने सभी प्राचार्यों को शुभकामनाएं देकर धन्यवाद दिया। वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग में सभी आचार्यों की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। पहले स्थान पर केसरी देवी, दूसरे पर माधुरी देवी, तीसरे पर क्षमा देवी रहीं। आचार्य अभ्यास वर्ग में 45 सेशन के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य, संस्कार के साथ-साथ योग व्यायाम व खेलकूद कराने की क्षमता का विकास करना व ई एजुकेशन को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आशीष कुमार, मनोज कुमार, ललित कुमार। ज्ञान सिंह, राम कृपाल, पुष्पेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वेदराम, दीपा, सोनकली आदि मौजूद रहे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inextlive
