Politics·

Kanpur News : पब्लिक की समस्याओं में लापरवाही नहीं चलेगी जोन-5 की समीक्षा में पार्षदों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार

Kanpur News : पब्लिक की समस्याओं में लापरवाही नहीं चलेगी जोन-5 की समीक्षा में पार्षदों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार

जोन-5 की समीक्षा बैठक में वार्डों के पार्षदों ने सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइट नाले-नालियों की सफाई और उद्यान विभाग के कार्यों में लापरवाही का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया. महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए.

कानपुर (ब्यूरो)। जोन-5 की समीक्षा बैठक में वार्डों के पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाले-नालियों की सफाई और उद्यान विभाग के कार्यों में लापरवाही का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। मार्ग प्रकाश और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी वार्ड-93 के पार्षद नवीन पंडित ने नगर निगम के खराब पड़े डीप फ्रीजर, गोविंदपुरी पुल के पास लगने वाली सब्जी मंडी से फैल रही गंदगी तथा बाजारों की खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया। वार्ड-72 की पार्षद वंदना शर्मा ने नौरैयाखेड़ा नहर पटरी पर अंधेरा रहने, सफाई कर्मचारियों की कमी और उद्यान विभाग के लंबित कार्यों की शिकायत की। लगातार मिल रही शिकायतों पर महापौर ने मार्ग प्रकाश और उद्यान विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी। धीमी रफ्तार से नाराज पार्षद वार्ड-55 की पार्षद अंजुली दीक्षित ने नगर निगम के कार्यों की धीमी गति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मार्ग प्रकाश की टीम सक्रिय नहीं है और सुपर सकर मशीन से सफाई कार्य भी नहीं हो रहा। वहीं वार्ड-48 की पार्षद सरोज चड्ढा ने नालियों की सफाई, टूटे हुए नालों की मरम्मत और नए कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। पार्कों और बस्तियों की समस्याएं भी उठीं बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने सीवर लाइन, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, मलिन बस्तियों में सफाई कर्मियों की कमी और पार्कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी रखा। कई पार्षदों ने पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। श्रावण मास को लेकर विशेष निर्देश महापौर ने कहा कि श्रावण मास शुरू होने जा रहा है, इसलिए बाबा आनंदेश्वर, वनखंडेश्वर, जागेश्वर और सिद्धनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों के आसपास सफाई, अतिक्रमण हटाने और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inextlive