Top·

Kanpur News : वीएसएसडी कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

Kanpur News : वीएसएसडी कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

वीएसएसडी कॉलेज के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की तरफ न्यू एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया. चीफ गेस्ट सीएस सुधींद्र जैन ने स्टूडेंट्स को सफलता का मूलमंत्र दिया.

कानपुर (ब्यूरो)। वीएसएसडी कॉलेज के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की तरफ न्यू एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। चीफ गेस्ट सीएस सुधींद्र जैन ने स्टूडेंट्स को सफलता का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कॉलेज के गौरव के बारे में चर्चा करते हुए 52 वर्ष पहले के अनुभव साझा किए। प्राचार्या प्रो। नीरू टंडन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संस्थान पूरी तरह से एक स्टूडेंट्स सेंट्रिक संस्थान है। जहां स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है। स्किल बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा प्रो। नीरू ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में स्किल बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आईआईटी के सहयोग से एआई, स्पोकन इंग्लिश, इंग्लिश टैली, लीगल जर्नलिस्म समेत विभिन्न प्रोग्राम्स के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो। अवधेश कुमार गुप्ता रहे। कॉमर्स डिपार्टमेंट के डीन प्रो। मनोज अवस्थी ने स्टूडेंट्स की एजुकेशनल गतिविधियों, कोर्स आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो। वीके दीक्षित, प्रो। पंकज पांडेय, डॉ। भरत सिद्धार्थ, डॉ.रश्मि गुप्ता, डॉ.अजय शुक्ला, डॉ.ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inextlive