Karnal News: नलवी पार पंचायत के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

नलवी पार पंचायत के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
करनाल। ग्राम पंचायत नलवी पार में पंचों ने विकास कार्यों में लापरवाही और अनुदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरपंच पूरन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है। पंच माखन सिंह के नेतृत्व में गांव के पंच लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पंच माखन सिंह ने शपथपत्र में आरोप लगाया कि सरपंच पंचायत फंड और सरकारी अनुदान के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं। कई फैसले बिना पंचों की सहमति के लिए जा रहे हैं और पंचायत की नियमित मासिक बैठकें भी नहीं बुलाई जा रहीं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि विकास के लिए अब तक करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की राशि आई लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा। इस राशि से गांव की सूरत बदल जाती। उनका दावा है कि गांव में कुल 14 पंच हैं, जिनमें से लगभग 12 पंच सरपंच के खिलाफ हैं। लाइट और सीसीटीवी की गुणवत्ता पर भी सवालपंचों ने आरोप लगाया कि गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कुछ ही दिनों में खराब हो गईं, जबकि इनके लिए करीब साढ़े 6 लाख रुपये का बिल बनाया गया। इसके अलावा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता भी खराब बताई गई है लेकिन इन पर भी ज्यादा खर्च दिखाया गया है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
