Karnal News: नाबालिग छात्रा से से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग छात्रा से से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज
करनाल। मूनक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को करीब एक साल तक परेशान करने और छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने आरोपी अभिषेक और उसके साथियों पर बेटी के साथ छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने, गाली-ग्लौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। अब मामले की जांच के लिए फाइल डीएसपी असंध कार्यालय भेजी गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से एक युवक उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि छात्रा घटना के बाद से डरी और सहमी हुई है और मानसिक रूप से परेशान रहती है। मूनक थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जाचं शुरू कर दी है। ब्यूरो---
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
