Politics·

KGMU का बड़ा दावा- यूनिवर्सिटी की जमीन पर मजार को दिया गया बिजली कनेक्शन नियमों के खिलाफ

KGMU का बड़ा दावा- यूनिवर्सिटी की जमीन पर मजार को दिया गया बिजली कनेक्शन नियमों के खिलाफ

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से मजार पर घरेलू बिजली का कनेक्शन दिये जाने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को पत्र लिखा गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय की तरफ से इस बात पर आपत्ति जताई गई है कि मजार पर घरेलू कनेक्शन दिया गया है जो कि [...]

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से मजार पर घरेलू बिजली का कनेक्शन दिये जाने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को पत्र लिखा गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय की तरफ से इस बात पर आपत्ति जताई गई है कि मजार पर घरेलू कनेक्शन दिया गया है जो कि नियम विरोध है। केजीएमयू परिसर में मजार को बिजली कनेक्शन देने पर प्रशासन ने जताई आपत्ति मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रशासन के द्वारा पत्र में कहा गया है कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के पास हरमन शाह की एक मजार है। इस मजार पर बिजली विभाग ने घरेलू कनेक्शन दे दिया है। यह मेडिकल विश्वविद्यालय का परिसर शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय कार्य के लिए आरक्षित है। यहां पर किसी भी प्रकार से मजार का संचालन किया जाना नियम विरूद्ध है। केजीएमयू के चीफ प्राक्टर डा. आर ए एस कुशवाहा का कहना है कि 24 जुलाई को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिडेट और पुलिस को अलग-अलग पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि न्यायालय के निर्णय के बाद संबंधित भूमि का स्वामित्व किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के पास है। वर्ष 2025 के अप्रैल माह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मजार के चारों ओर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को हटा दिया था। इसके बावजूद भी गत 4 जुलाई 2026 को राशिद अली मिनाई ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया और 24 जुलाई को दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन दे दिया गया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at panchjanya